Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » विवि स्टेडियम में रचा गया नया इतिहास, रीवा के खिलाडिय़ों ने कर दिया यह कमान, अब तक नहीं मिली टीम को ऐसी जीत…
Rewa

विवि स्टेडियम में रचा गया नया इतिहास, रीवा के खिलाडिय़ों ने कर दिया यह कमान, अब तक नहीं मिली टीम को ऐसी जीत…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJune 1, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। स्थानीय अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार एवं रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजकत्व मेें अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-22) का शुभारंभ बुधवार से किया गया। पहले मैच में मेजबान रीवा ने अपने बल्लेबाजों के शानदार आक्रामक प्रदर्शन की सहायता से सीधी को 262 रनों के रिकार्ड अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। एक दिवसीय मैचों की अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में ये जीत एक रिकार्ड है। रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव कमल श्रीवास्तव के द्वारा उक्त जानकारी देते हुये बताया कि पहले मैच में टॉस रीवा के कप्तान अधीर सिंह ने जीता व बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया रीवा के दोनो ओपनिंग बल्ल्ेबाज शिवांग कुमार एवं प्रवीण राठौर ने शुरू से ही आक्रामक बल्ल्ेबाजी की तथा अपनी टीम को जोरदार शुरूआत दी।

 

 

 

 

टीम को मिली शानदार शुरूआत का फायदा रीवा के हर प्रमुख बल्लेबाज ने उठाया व सीधी के गेंदबाजो की जमकर पिटाई जिसके परिणाम स्वरूप निर्धारित 50 ओवरों मे रीवा की टीम ने मात्र 5 विकेट खोकर 394 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। रीवा की ओर से उनके बाये हाथ के बल्लेबाज सनी पटेल ने 76 गेंदे खेलकर 10 चौके एवं 3 छक्के की मदद से सर्वाधिक 105 नाबाद रन बनाये। उनके अतिरक्त शिवांग कुमार ने 66 नाबाद रन, प्रवीण राठौर, रोहित गुप्ता ने 47-47 रन एवं आदर्श शर्मा ने 30 रनों की सहयोगी पारियॉ खेली। सीधी का कोई गेंदबाज विशेष प्रभावित नही कर सका प्रभांशु शुक्ला एवं अमन विश्वकर्मा ने 2-2 विकेट लिए। जीत के लिये मिले 395 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने सीधी के बल्लेबाज ज्यादा प्रतिकार नही ंकर सके व मात्र 31वें ओवर मे ही सीधी की पूरी टीम 132 के स्कोर पर सिमट गयी। केवल अंबिकेश सिंह ही 46 रन बनाकर कुछ संघर्ष कर सके। सीधी की बल्लेबाजी के पतन का असली कारण रहे रीवा के कप्तान व प्रदेश के स्टार आफ  स्पिन गेंदबाज अधीर प्रताप सिंह जिन्होने मात्र 27 रन देकर 5 विकेट लिये।

 

 

 

 रिषभ जयसवाल एवं रोहित गुप्ता ने 2-2 विकेट झटके। इस प्रकार मैच को 262 रनों के विशाल अंतर जीतकर रीवा की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।  इस मैच में धीरेंद्र शुक्ला एवं जीतेंद्र गुप्ता अंपायर रहे जबकि कमलेश शुक्ला के द्वारा स्कोरर का दायित्व निभाया गया। संभागीय टीम के गठन के उद्येश्य से संभागीय चयन समिति के सदस्य चेयरमैन प्रभाकर सिंह एवं चयनकर्ता प्रदीप शुक्ला भी मैच के दौरान उपस्थित रहे। आज दूसरे सेमीफाइनल मैच में सतना एवं सिंगरौली की टीमों के बीच मैच खेला जवेगा जिसमें बीसीसीआई स्तर के प्रेमशंकर भार्गव के साथ जीतेंद्र गुप्ता अंपायर होंगे एवं कमलेश शुक्ला स्कोरर रहेेंगे। आयोजक आरडीसीए के द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है तथा खेल प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्टेडियम पहुॅचकर मैच का आनंद उठाने की अपील की गई है।  
०००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.