Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा: नगर निगम ने पेश किया 51.73 करोड़ घाटे का बजट, मल्टी पार्किंग, महिला पार्क सहित वट्स अप सुविधा का दावा, पिछली योजनाएं भी हुई कापी, जानिए क्या है बजट में…
Rewa

रीवा: नगर निगम ने पेश किया 51.73 करोड़ घाटे का बजट, मल्टी पार्किंग, महिला पार्क सहित वट्स अप सुविधा का दावा, पिछली योजनाएं भी हुई कापी, जानिए क्या है बजट में…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMarch 31, 2022No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। नगर पालिक निगम रीवा का वित्तीय वर्ष 2022-23 का आय राशि रुपए 3 अरब 74 करोड़ 5 लाख 50 हजार एवं राशि रुपए 4 अरब 25 करोड़ 79 लाख 10 हजार का बजट प्रशासक द्वारा पारित किया गया है। बजट में कुछ नए प्रवधान है तो पुरानी योजनाओं को भी कापी कर लिया गया है। बता दें कि यह बिना परिषद् के प्रशासक द्वारा प्रस्तुत किया गया यह तीसरा बजट है। इसके पहले के भी दो बजट घाटे के ही पेश किए गए है, इस वर्ष और अधिक घाटे का बजट पेश किया गया है।  नगर पालिक निगम रीवा के बजट में आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं जैसे:-सड़क प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल, रोड/नाली एवं रोजगार संबंधी तहत समाज के समस्त वर्गों (गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य) के लोगो के हितो को ध्यान में रखते हुए मदों/योजनाओं का समावेश किया गया है।विशेष रूप से वार्डो के समुचित विकास (रोड,नाली,पुलिया, वृक्षारोपण) हेतु शासन से प्राप्त अनुदान एवं निगम स्रोतो से प्राप्त आय मिलाकर राशि रु.4600.00 लाख का प्रावधान किया गया है। जल प्रदाय व्यवस्था हेतु राशि रु. 4720.00 लाख, प्रकाश व्यवस्था हेतु राशि रु. 300.00 लाख, प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत एएचपी भवनों के निर्माण हेतु रु. 7130.00 लाख, सिटी ट्रॉसपोटेशन एवं ग्रीनरी तथा सीवरेज सिस्टम डेवलप कराने हेतु राशि रु. 6000.00 का प्रावधान किया गया है। रोटरी हाकर्स कार्नर, मुक्तिधाम नवनिर्माण, जनसुविधा केन्द्र एवं शौचालय निर्माण हेतु राशि रु. 756.50 का प्रावधान किया गया है। शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु एक मल्टीलेबल पार्किंग बनाये जाने जाने हेतु राशि रु. 200.00 लाख का प्रावधान किया गया है। उक्त मल्टीलेवल पार्किंग बन जाने से पार्किंग की समस्या से निजात पाया जा सकेगा। शहर में वर्तमान में तीन फ्लाईओवर अस्तित्व में है, जिनके विकास हेतु राशि रु0 150.00 लाख का प्रावधान किया गया है। शहर में निर्मित पार्कों के रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण हेतु बजट में राशि रु0 200.00 लाख का प्रावधान किया गया है। आम नागरिकों के मन्सानुसार महिला पार्क विकसित किये जाने हेतु विशेष रूप से इस बजट में राशि रु0 150.00 लाख का प्रावधान किया गया है। शासन के मन्शानुसार कैशलेस/पेपरलेस वर्किंग हेतु ई-नगरपालिका सॉफ्टवेयर के माध्यम से कार्य कराया जाना है। इसके तहत समस्त मॉड्यूल्स को ई-नगरपालिका में क्रियान्वयन के साथ निगम के समस्त करों एवं शुल्क ऑनलाईन के माध्यम से जमा कराने का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में कोई भी नागरिक वेबसाईट में अपने करों की जानकारी के साथ अपने कर/शुल्क चेक/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते है। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है, साथ ही निगम द्वारा वाट्सअप से शीघ्र नागरिको को जन्म-मृत्यु, विवाह प्रमाण-पत्र देने हेतु सुविधा चालू की गई है। जिससे घर बैठे नागरिक अपने प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते है। भविष्य में इस सुविधा में अन्य सेवाओं को जोडऩे का प्रस्ताव किया गया है। शहर की मूलभूत सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक जोन कार्यालय में अधिकारियों को वाहन की सुविधा के साथ ही जे0सी0बी0, फायर ब्रिगेड, डम्फर, आदि संसाधनों से सुसज्जित करने का प्रावधान किया गया है, जिससे जन समस्या का त्वरित निराकरण कराया जा सके। जिससे निगम को अन्य निगमों की भॉति आधुनिक बनाया जा सके। इस बजट में विशेष रूप से नगर प्रवेश द्वार एवं वार्ड प्रवेश द्वार डी0एम0एफ0 फण्ड से प्राप्त राशि से बनाये जाने का प्रावधान किया गया है। वार्ड प्रवेश द्वार में वार्ड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश रहेगा। इसके साथ शहर को रंगमय बनाये जाने का विशेष ध्यान रखा गया है, साथ ही निगम के विभिन्न पार्कों को सुव्यवस्थित और सुन्दर बनाने का प्रस्ताव किया गया है।

राजस्व आय एवं पूॅजीगत आय के अन्तर्गत
निगम के दरें एवं कर राजस्व:-

इसके अन्तर्गत सम्पत्तिकर, सामेकितकर, शिक्षा उपकर, जलकर, प्रकाश  अधिभार, विज्ञापन कर, नगरीय विकास उपकर, प्रदर्शन, मनोरंजन कर आदि में राशि रु. 8597.00 लाख का प्रावधान किया गया है। जो विगत वर्ष से 10प्रतिशत ज्यादा है।

निर्दिष्ट राजस्व एवं क्षतिपूर्तियॉ:-
इसके अन्तर्गत मुद्रांक शुल्क, नजूल अंशदान, चुंगीक्षतिपूर्ति, यात्री क्षतिपूर्ति के अन्तर्गत राशि रु. 4353.00लाख का प्रावधान किया गया है।
निगम की सम्पत्तियो एवं किराया के अन्तर्गत आय:-
इसके अन्तर्गत बाजार बैठकी/टैक्सी टैम्पो स्टैण्ड शुल्क वसूली, बाजार से किराया, प्रीमियम, दुकानों से प्राप्त किराया, सामुदायिक भवन से प्राप्त किराया, भवन भूमि स्थानान्तरण, सुलभ काम्पलेक्स किराया, यातायात नगर भूखण्ड/पेट्रोल पम्प तथा काम्पलेक्स, भाड़ा क्रय योजना प्रथम एवं द्वितीय चरण, नगर में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए शासन की महत्वपूर्ण योजना स्वयं वित्तीय योजना के अन्तर्गत यातायात नगर में बस स्टैेण्ड एवंरेवान्चल बस स्टैण्ड में व्यावसायिक योजना, एस.ए.एफ. चौराहा प्रथम तल दुकान, हाल निर्माण, गांधी काम्पलेक्स, व्यावसायिक योजना, विवेकानन्द वार्ड क्र.16 आवास निर्माण, गंगोत्री कालोनी द्वितीय चरण मल्टी समूह आवास भवन प्लैट्स निर्माण, सफाई गोदाम व्यावसायिक योजना आदि के क्रियान्वित करने का प्रावधान किया गया है, जिसमें निगम को राशि रु01655.00 लाख की आय अनुमानित है, जिसमें नगर के समुचित विकास के साथ बकाया देनदारियो का भुगतान किया जा सकेगा।

शुल्क एवं उपभोक्ता प्रभार:-
इसके अन्तर्गत विकास शुल्क, अनुज्ञा शुल्क, कांजी हाउस, टेलीफोन टावर अनुज्ञाप्ति, हाकर्स कार्नर पशुबध मीट विक्रय, समझौता शुल्क, विलम्ब शुल्क आवेदन शुल्क टैंकरो से उपभोक्ता प्रभार आदि में राशि रु. 2437.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
बिक्री एवं भाड़ा प्रभार:-
इसके अन्तर्गत निविदा प्रपत्र, राशनकार्ड आवेदन पत्र, कम्पोष्ट खाद् विक्री आदि में 105.50लाख का प्रावधान किया गया हैं।
राजस्व अनुदान योगदान, सब्सिडी, एवं पूॅजीगत प्राप्तियॉ:-
इसके तहत सड़क अनुरक्षण अनुदान, पेयजल अनुदान, सांसद निधि, विधायक निधि, मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना, द्वितीय चरण मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना, अमृत योजना, आई.एच.एस.डी.पी. योजना, स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत शहरी विद्यालयों में शौचालय निर्माण, मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान अन्तर्गत शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना सुलभ काम्पलेक्स, सीवरेज निर्माण, गीनरी, सिटी ट्रॉसपोर्टेशन विशेष निधि शहरी ठोस अवशिष्ठ प्रबंधन हेतु राशि रु. 19142.00 लाख प्राप्ति का प्रावधान किया गया है।

अन्य आय:-
इसके अन्तर्गत कॉम्पलेक्सों से प्राप्त किराया आदि में राशि रु. 56.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
अर्जित व्याज:-
इसके अन्तर्गत सावधि जमा खाते से प्राप्त राशि रु. 750.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
इस तरह वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में राजस्व आय राशि रु. 18593.50 लाख एवं पूॅजीगत प्राप्तियो के तहत राशि रु. 18812.00 लाख योग 37405.50लाख का आय का प्रावधान किया जाकर आय के प्राप्ति के सापेक्ष में व्यय का प्रावधान किया गया है।

राजस्व एवं पूॅजीगत व्यय
स्थापना व्यय:-

वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन के नियमानुसार कर्मचारियो के वेतन महगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, अस्थाई ई.पी.एफ, अवकाश नगदीकरण, भविष्य निधि शासकीय कटौती ;छच्ैद्धहेतु राशि रु. 7617.00 लाख का प्रावधान किया गया है।

प्रशासनिक व्यय:-
नगर निगम के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु दूरभाष व्यय पी.बी.एक्स. मरम्मत, डॉक व्यय, पत्र-पत्रिकाए, मुद्रण स्टेशनरी लेखन सामग्री, यात्रा देयक, वाहन बीमा, लेखा परीक्षा शुल्क, तकनीकि शुल्क, वास्तुविदीय शुल्क,  परामर्श चार्टड एकाउन्टेन्ट शुल्क, निविदा विज्ञापन, सांस्कृतिक गतिविधियॉ, स्मारिका प्रकाशन, विन्ध्य महोत्सव आयोजन, दीनदयाल रसोई योजना अंशदान, अतिथि सत्कार व्यय, विविध व्यय सहित 551.60 लाख का प्रावधान किया गया है। जिसमें मितव्ययिता का विशेष ध्यान रखा गया है।
परिचालन एवं अनुरक्षण:-
इसके अन्तर्गत विद्युत प्रवाह देयक जलकार्य स्ट्रीट लाईट, डीजल, मशीनों का किराया, सड़क मरम्मत पार्क नर्सरी सार्वजनिक शौचालय, जलप्रदाय भवन, कर्मचारी आवास, सामूदायिक भवन, मरम्मत, फर्नीचर क्रय, बकाया देनादारियो का भुगतान फैक्स टाइपराईटर मरम्मत, जलप्रदाय नलकूप मरम्मत, कीटनाशक/ दवाईयॉ आदि में राशि रु. 8231.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
ब्याज एवं वित्त प्रभार:-
राज्य सरकार से लिये ऋण पर ब्याज अमानत वापसी मुआवजा, न्यायालय डिक्री आदि में राशि रु. 650.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
कार्यक्रम व्यय:-
इसके अन्तर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजन पर व्यय, प्रदर्शनी मेला आयोजन, खेल आयोजन पर नगद पुरस्कार, दुर्गात्सव समित को अंशदान, राष्ट्रीय दशहरा पर्व, गणेश उत्सव, उर्स आयोजन, लक्ष्मणबाग में स्थित गौशाला हेतु अंशदान, प्रशिक्षण मुख्यमंत्री कार्यक्रम शान्ति एवं सद्भावना दौड़ अंशदान, आदि में 53.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
पूॅजीगत व्यय:-
इसके अन्तर्गत वृक्षारोपण तालाबो का निर्माण, रोड निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, स्कूल भवन सामुदायिक भवन निर्माण रोड, नाली, टंकी निर्माण, विद्युत सामग्री खरीदी, नगर निगम सभा कक्ष निर्माण, दुकान निर्माण, वाहन क्रय शवदाह गृह, में राशि रु. 25416.50 लाख का प्रावधान किया गया है।
नगर पालिक निगम रीवा के वित्तीय वर्ष 2022-23 का आयुक्त द्वारा प्रस्तुत बजट जो मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानो तथा मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम लेखा मैन्यूवल 2007 के प्रावधानों एवं म0प्र0 नगर पालिक निगम (वित्त एवं लेखा) नियम 2018 के प्रावधानों के तहत् राशि रु. 37405.50 लाख आय एवं राशि रु. 42579.10 लाख व्यय बनाया गया है। बजट में आय के सापेक्ष ही व्यय का निर्धारण किया गया ह,ै तथा अपेक्षा की जाती है कि आय को लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त कर सकेगें। नगर के समुचित विकास के साथ नागरिकों को मूलभूत सुविधाऐ उपलब्ध करायी जावेगी। निगम के प्रस्तावित स्ववित्तीय योजनाओं, पूॅजीगत सम्पत्तियों का निर्माण किया जावेगा। आय-व्यय में अन्तर राशि रु. 5173.60 लाख की प्रतिपूर्ति शासन से विशेष निधि की मांग एवं निगम की योजनाऐं, गांधी काम्पलेक्स व्यवसायिक योजना, रानीगंज में दुकान निर्माण, सफाई गोदाम,एस.ए.एफ. चौराहा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से प्राप्त आय से की जावेगी।
००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025
Latest Post

टीआरएस को मिलेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा! यूजीसी पोर्टल में हुआ रजिस्टे्रशन,यह फायदा होगा…

January 17, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

नगर निगम रीवा के लिए अनेकों उपलब्धिओं से भरा रहा वर्ष 2025, जानिए क्या रहा खास…

December 27, 2025

मेलबार्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अब रीवा में फाइन-डाइनिंग और मल्टी-कुज़ीन संस्कृति को दे रहे बढ़ावा…

December 27, 2025

REWA NEWS: दो दिन में देनी थी टै्रप कर्मचारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट, एक साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी…

December 27, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.