Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » REWA:बीयर की बॉटल पर 30 रुपए तक की मुनाफाखोरी, एमआरपी से अधिक पर बेच रहे शराब ठेकेदार…
मध्य प्रदेश

REWA:बीयर की बॉटल पर 30 रुपए तक की मुनाफाखोरी, एमआरपी से अधिक पर बेच रहे शराब ठेकेदार…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
jurmana
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

रीवा। आबकारी आयुक्त ने शराब एवं बीयर एमआरपी से अधिक पर न बेचने के लिए दुकानों में क्यूआर कोड लगवाए हैं तो वहीं कुछ शराब ठेकेदार गर्मी के इस सीजन में ग्राहकों से बीयर की एक बॉटल पर एमआरपी से 30 रुपए तक ज्यादा वसूल रहे हैं। लगातार इसको लेकर शिकायतें की जा रही हैं, हालात यह हैं कि अलग-अलग ब्रांड पर 20 से 30 रुपए तक मुनाफाखोरी की जा रही है वह भी बिना किसी डर और भय के, क्योंकि ग्राहक यदि किसी तरह का विरोध या पूछतांछ करते हैं तो शराब ठेकेदारों के गुर्गे धमकाते भी हंै और सिंडीकेट की बात करते हैं कि जहां भी जाओगे इसी रेट पर बियर दी जाएगी। हालांकि इनकी बात सही भी है क्योंकि शहर के अलग-अलग शराब दुकानों में जब बीयर के रेट की पूछतांछ की गई तो वहां रेट लगभग एक जैसे ही मिले। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार से खुलेआम नियमों को ताक पर रखते हुए सुराप्रेमियों से खुली लूट की जा रही है।
——-

   

 

 

 

क्यूआर से पता करें सही कीमत
बॉटल पर लगी आबकारी विभाग की सील पर एक क्यूआर कोड रहता है, उसे कैमरा के गूगल लेंस से स्कैन करने पर आबकारी विभाग की वेबसाइट खुलती है उसे क्लिक करने पर खरीदी गई शराब या बीयर की कीमत सहित उसका पूरा विवरण आ जाता है। इसी तरह दुकानों पर लगाए गए ए फोर साइज के क्यूआर को स्कैन करने पर उसमें भी आबकारी विभाग की वेबसाइट खुलती है। उसे क्लिक करने पर दिए गए ऑप्शन फिल करने पर खरीदी गई शराब या बीयर की कीमत की पीडीएफ डाउनलोड हो जाती है। जिससे सही कीमत का पता लगाया जा सकता है।

 

 

 

इन तस्वीरों से समझे लूट का गणित
शराब और बीयर एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत पर शहर की कुछ प्रमुख दुकानों से बीयर खरीदने वालों से बातचीत की गई तो उन्होंने खरीदी गई बीयर और उसके लिए किया गया ऑनलाइन भुगतान की रिसीप्ट को सांझा किया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से लूट बीयर प्रेमियों के साथ की जा रही है। क्योंकि गर्मी के इस सीजन में बीयर की अधिक डिमांड और सेल रहती है। इसलिए बीयर पर मुनाफाखोरी का खुलासा किया गया। बॉटल लेने के बाद उसके इक्कन पर लगी आबकारी विभाग की सील पर उस पर प्रिंट क्यूआर कोड को स्कैन किया तो स्पष्ट हुआ कि कुछ लायसेंसी एमआरपी से अधिक कीमत पर बीयर बेच रहे है।

 

 

 

एमआरपी से ज्यादा वसूलने पर तगड़ा जुर्माना
आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार शराब या बीयर की बॉटल पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने पर उस दुकान की एक दिन की एक्साइज ड्यूटी जुर्माने के रूप में वसूलने का प्रावधान है। शहर की सबसे छोटी दुकान की एक दिन की एक्साइज ड्यूटी लगभग दो लाख रुपए होती है।

 

 

 

शहर की इन दुकानों से खरीदी बीयर
शराब दुकानों में लूट के मामले में सबसे अधिक लूट के लिए समान शराब दुकान का नाम लिया जाता है, यहां बीयर के साथ-साथ शराब के रेटों में भी भार लूट की जाती है, यहां 180 रुपए में मिलने वाली लेमाउंट बियर को सेल्समैन ने पहले 210 में बताया और जब ऑनलाइन भुगतान की बात की गई तो उसने 200 रुपए देने की बात कही और कहा कि ऑनलाइन भुगतान देश के प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है इसलिए 10 रुपए की छूट दी जा रही है। यहां किंगफिशर बियर का रेट 250 रुपए बताया गया। इसी प्रकार बोदाबाद शराब दुकान में दो लेमाउंट बियर खरीदी गई तो उसने 400 रुपए ऑनलाइन भुगतान लिए। सिरमौर चौराहा में भी लेमाउंट बियर 200 रुपए की दी गई व किंगफिशर का रेट 250 रुपए बताया गया। बियर के केन में भी भारी लूट की जा रही है।
०००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

REWA: शहर को बेहतर रैंक दिलाने आप भी कर सकते हैं सहयोग, दो मिनट निकालकर दें फीडबैक…

May 21, 2026

22 से खोजेंगे गिद्ध का आवास, घोंसले, पेड़ पर बैठे भी गिनेंगे…

May 21, 2026

Veterinary College Rewa: एमपीसीएसटी से हुई दो अनुसंधान परियोजनाएं स्वीकृति…

May 19, 2026
Latest Post

REWA:बीयर की बॉटल पर 30 रुपए तक की मुनाफाखोरी, एमआरपी से अधिक पर बेच रहे शराब ठेकेदार…

May 21, 2026

REWA: शहर को बेहतर रैंक दिलाने आप भी कर सकते हैं सहयोग, दो मिनट निकालकर दें फीडबैक…

May 21, 2026

22 से खोजेंगे गिद्ध का आवास, घोंसले, पेड़ पर बैठे भी गिनेंगे…

May 21, 2026

Veterinary College Rewa: एमपीसीएसटी से हुई दो अनुसंधान परियोजनाएं स्वीकृति…

May 19, 2026

इन अवैध निर्माणों को REWA निगम अधिकारियों की मौन स्वीकृति, करोड़ो का हो रहा घाटा…

May 19, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.