Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » तो अब ऐसा होगा नया ‘रीवा’! जानिए कौन सी होगी सुविधाएं, किन जगहों पर होंगे निर्माण और कहां बनेगा पार्क?…
Rewa

तो अब ऐसा होगा नया ‘रीवा’! जानिए कौन सी होगी सुविधाएं, किन जगहों पर होंगे निर्माण और कहां बनेगा पार्क?…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMay 19, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

 

रीवा। रीवा का मास्टर प्लान 2031 को लागू करने की तैयारी है। पुराने मास्टर प्लान का ही फिर से प्रकाशन टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने कराया है। इसमें कुछ बदलाव नहीं हुआ है। किसानों और लोगों का विरोध काम नहीं आया। अब नए सिरे से फिर से दावा आपत्तियां मांगी गई है। एक महीने की मोहलत दी गई है। रीवा विकास योजना 2035 को लेकर किसानों ने आपत्ति जताई थी। विकास योजना में जो भी कार्य शामिल किए गए थे। उन्हें औचित्यहीन करार दिया था। इसके अलावा मास्टर प्लान का जो प्रकाशन किया गया था, उस पर भी सवाल खड़े किए गए थे। दावा आपत्ति के लिए कम समय दिए जाने की बात कही गई थी। नए सिरे से मास्टर प्लान 2035 को बनाए जाने की मांग की गई थी। मास्टर प्लान को लागू करने के पहले ही उसे कुछ दिनों के लिए होल्ड कर दिया गया था। अब टाउन एंड कंट्री प्लान ने मास्टर प्लान 2035 का फिर से प्रकाशन कराया है। लोगों से दावा आपत्तियां मांगी हैं। हालांकि मास्टर प्लान में लोगों की आपत्तियों को नजर अंदाज कर दिया गया। अब फिर से मास्टर प्लान का प्रकाशन करने के साथ ही दावा आपत्तियां मांगी गई है। एक महीने का समय दिया गया है।

इन पर जताई गई थी आपत्ति
रीवा विकास योजना 2035 रीवा विकास क्षेत्र की सीमाएं उत्तर में करहिया, अटरिया, मढ़ी, किटवरिया, अजगरहा, उमरिहा, सिरखिनी परहित, बरा, बराकोठार, इटौरा, पैपखार ,भाटी । पूर्व में रतेहरा, पैपखार, बेलहा  वृत्त, सोनौरा, पुरैना , कोष्टा, भुणडहा, जिवला, गडरिया , जोरी । दक्षिण में चोरहटा वृत्त, चोरहटी, खोभर, बाबूपुर , दोही ,नीगा ,खैरा पडरा सुआरन टोला , खैरी ,गोडहर, रमकुई, अमरैया, तुरकहा , दुआरी, मैदानी, बिडवा, देवारथ, केमार कुल 48 गांव नगर निगम के 45 वार्ड शहर क्षेत्र में 6265. 62 हेक्टेयर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 14,483.11 हेक्टेयर 2021 विकास योजना में सम्मिलित गांव का क्षेत्रफल राजस्व अभिलेखों  के अनुसार 7760 हेक्टेयर अंकित किया गया था। विकास योजना 2035 में निवेश क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल राजस्व अभिलेख अनुसार 14687.00 हेक्टेयर है। रीवा विकास योजना की समिति गठित की गयी। इसमें रीवा सांसद, रीवा विधायक , रीवा महापौर रीवा, जिला पंचायत अध्यक्ष, 20 गांव के सरपंच, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, कार्यापालन यंत्री लोक निर्माण, कार्यापालन यंत्री लोक स्वास्थ्य अनियंत्रिकी, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश रीवा एवं और भी विभागों को शामिल किया गया। किन्तु शहर से गांव तक कहा क्या विकास योजना बनायी जा रही है, इसकी किसी को जानकारी तक नहीं दी गई। गांव और शहरों में कैम्प तक नहीं लगाए गए। रीवा विकास योजना 2035 की पूरी प्रकिया को निरस्त कर इनसेट से साथ ही मौके का अवलोकन करा सभी सम्मलित किए जाने वाले गांव एवं वार्डों के नक्शों को पूर्ण तय नक्शा तरमीम कराकर फिर उसी आधार पर योजना बनाए जाने की मांग की गई थी।

नए मास्टर प्लान में सीवरेज ट्रीटमेंट पर जोर
रीवा नगर में शौचालय से निकलने वाले अपशिष्ट जल प्रबंधन/उपचार के लिए 12 एमएलडी की क्षमता का केवल एक ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है। वर्ष 2035 की अनुमानित जनसंख्या 6.50 लाख के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। शहर के विकास के अनुसार वर्ष 2035 में रीवा की आबादी 6.50 लाख होगी। तब 70.20 एमएलडी अपशिष्ट जल उपचार के लिए शोधन संयंत्र की जरूरत होगी। इसमें से 12 एमएलडी जल उपचार के लिए शोधन संयंत्र उपलब्ध है। 2035 की प्रस्तावित जनसंख्या के लिए अतिरिक्त 58.20 एमएलडी जल उपचार के लिए शोधन संयंत्र की जरूरत पड़ेगी।

 

 

 

 

इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
रीवा शहर की सड़कें वाहनों के दबाव और क्षमता के हिसाब से पर्याप्त चौड़ी हैं। इनमें से मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण नहीं किया जाएगा। मास्टर प्लान में सिर्फ कुछ सड़कों की ही चौड़ाई प्रस्तावित की गई हैं। इसमें स्टेच्यू चौराहा से एसके स्कूल 9 मीटर से 12 मीटर, मछरिहा दरवाजा से किला मुख्य द्वार 9 से 12 मीटर, घोघर स्कूल से एसके स्कूल तक 9 से 12 मीटर, चुनहाई कुंआ से रानीतालाब होकर बिछिया पुल तक 15 से 18 मीटर, बिछिया नदी पुल से लक्ष्मण बाग मंदिर तक 15 से 18 मीटर,पुराना गल्ला मंडी मार्ग 15 से 18 मीटर शामिल हैं।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.