Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » छात्रो के लिए APSU की नई सुविधा, 24 घण्टे के अंदर ONLINE मिल जाएगा यह प्रमाण-पत्र, नही लगाने पड़ेंगे चक्कर…
Rewa

छात्रो के लिए APSU की नई सुविधा, 24 घण्टे के अंदर ONLINE मिल जाएगा यह प्रमाण-पत्र, नही लगाने पड़ेंगे चक्कर…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 2, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

                                   

   

 रीवा। अवधेश प्रताप  विश्वविद्यालय छात्रों को अब ऑनलाइन प्रवजन प्रमाण पत्र (माइग्रेशन) उपलब्ध करायेगा। इस बाबत व्यवस्था बना ली गई है। छात्रों को पहले की भांति प्रवजन प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के 24 घंटे बाद छात्रों को प्रवजन प्रमाण पत्र अपलोड हो जायेगा, जिसे छात्र कहीं से भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड करते हुए छात्र द्वारा आवेदन में दिए गए पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आयेगा। यह ओटीपी दर्ज करते ही छात्र का प्रवजन प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जायेगा। अच्छी बात यह है कि इस सुविधा के लिए फिलहाल विश्वविद्यालय कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले रहा है। इस प्रकार अब प्रवजन प्रमाण पत्र के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय में नहीं भटकना पड़ेगा। गौरतलब है कि रीवा विश्वविद्यालय का क्षेत्र रीवा व शहडोल सम्भाग के सभी सात जिलों तक हैं, जहां विश्वविद्यालय से सम्बद्ध करीब दो सौ से ज्यादा सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालय संचालित हैं। इन महाविद्यालयों में सवा लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से प्राय: प्रतिवर्ष 30 हजार के लगभग छात्र प्रवजन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं। स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री पूरी होने के बाद किसी अन्य विश्वविद्यालय में प्रवेश के समय उक्त प्रमाण पत्र की जरुरत छात्रों को पड़ती है। अभी ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सिंगरौली, उमरिया से लेकर शहडोल, सीधी व रीवा के छात्र भी प्रवजन प्रमाण पत्र के लिए विश्वविद्यालय में भटकते रहते थे, जिन्हें अब कुछ राहत मिल सकती है।

विशेष परिस्थिति में होगी दिक्कत- बताते हैं कि किसी विश्ेाष परिस्थिति में ही छात्र का ऑनलाइन प्रवजन प्रमाण पत्र जनरेट होने में दिक्कत आ सकती है। ऐसी स्थिति में छात्र को मूल अंकसूची समेत विश्वविद्यालय पहुंचना पड़ेगा, जहां मूल अंकसूची व ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन करने के बाद छात्र का प्रवजन प्रमाण पत्र पूर्व की भांति जारी होगा।

शीघ्र ही ऑनलाइन डिग्री भी मिलेगी- बताया गया कि विश्वविद्यालय ने दो महीने पहले इस बाबत पहल शुरू की थी। तब ऑनलाइन माइग्रेशन व डिग्री दोनों एक साथ देने की प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन किसी कारणवश अभी ऑनलाइन माइग्रेशन देने में ही सफलता मिल पाई है। दो महीने से उक्त प्रक्रिया प्रायोगिक परीक्षण में रही, जो अब सफल कही जा रही है। शीघ्र ही इसी तरह ऑनलाइन डिग्री देने की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय बना रहा है।

वर्जन

ऑनलाइन माइग्रेशन जारी करने की व्यवस्था हो गई है। छात्र कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ऑनलाइन ही माइग्रेशन प्राप्त कर सकते हैं। अब छात्रों को डिग्री भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं, ताकि यहां विश्वविद्यालय आकर छात्रों को न भटकना पड़े।

डॉ सुरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह परिहार, कुलसचिव

००००००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.