Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » गालीगलौज करने के मामले में फंसे नीलमणि अग्रिहोत्री, अब परिवार को बना रहे निशाना, धमकी देने लगे…
Rewa

गालीगलौज करने के मामले में फंसे नीलमणि अग्रिहोत्री, अब परिवार को बना रहे निशाना, धमकी देने लगे…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 22, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। सिरमौर एसडीएम अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीएमओ को शिकायत लेने के लिए धमकाने लगे हैं। बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने कमिश्नर को पत्र सौंप कर आत्महत्या किए जाने की चेतावनी तक दे दी है। गालीगलौज किए जाने की शिकायत के बाद सिरमौर एसडीएम बीएमओ को ही फंसाने में लग गए हैं। जांच टीम बनाकर प्रताडि़त कर रहे हैं, ऐसा आरोप लगा है।
सिरमौर एसडीएम नीलमणि अग्निहोत्री ने पहले बीएमओ को गालियां दीं। अब बीएमओ ने इनके खिलाफ मोर्चा खोला तो उन्हें प्रताडि़त करने में लग गए हैं। बीएमओ सिरमौर डॉ प्रशांत शुक्ला ने इसकी शिकायत कमिश्नर से की है। ज्ञात हो कि 7 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान दल को मेडिकल किट वितरण से सिरमौर एसडीएम ने रोक दिया था। बीएमओ और उनके स्टाफ के साथ गालीगलौज की गई थी। इसकी शिकायत सिरमौर एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने कलेक्टर, कमिश्नर से लेकर चुनाव आयोग तक से की थी। हालांकि सिरमौर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। राजनीतिक संरक्षण का फायदा मिला। अब आचार संहिता खत्म होते ही सिरमौर एसडीएम बीएमओ सिरमौर को प्रताडि़त करने में लग गए हैं। इसकी शिकायत बीएमओ और डॉक्टरों  ने कमिश्नर से की है। डॉ प्रशांत शुक्ला ने शिकायत में कहा है कि शिकायत वापस करने के लिए मुझे और परिवार के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। परिवार को कार्यालय बुलाकर धमकाया जा रहा है। बीएमओ को प्रताडि़त करने के लिए एक शिकायत दर्ज कराई गई है। उसी मामले में जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बीएमओ ने सिरमौर एसडीएम पर पद के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, कमिश्नर से शिकायत कर सिरमौर एसडीएम की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या किए जाने की भी बात कही है। बीएमओ के समर्थन में हालांकि सभी डॉक्टर एकजुट हैं। डॉ अभिषेक, डॉ सौरव, डॉ वीरेन्द्र, डॉ निखिल, कुलदीप पाटीदार आदि ने बीएमओ के साथ कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता ने भी खोला मोर्चा
सिरमौर एसडीएम की अभद्रता और तानाशाही के खिलाफ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और कमिश्नर रीवा संभाग रीवा से एसडीएम को हटाने की मांग की है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि सिरमौर एसडीएम को एक सप्ताह के अंदर हटाया नहीं गया तो वह मजबूरन अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि सिरमौर एसडीएम अभद्र हैं। लोगों से ठीक ढंग से बात तक नहीं करते। शिकायतें लेकर जाने वाले को धमकी देते हैं। सभी के साथ गलीगलौज करते हैं। एसडीएम पीएससी टॉपर होना बताकर धौंस जमाते हैं। जल्द से जल्द सिरमौर एसडीएम को हटाने की मांग की है।
०००००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.