Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » न ही लकड़ी और न ही बिजली, तो आखिर रीवा शहर में अब यह किस प्रयोग से होगा अंतिम संस्कार…
Uncategorized

न ही लकड़ी और न ही बिजली, तो आखिर रीवा शहर में अब यह किस प्रयोग से होगा अंतिम संस्कार…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 11, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

बृजेश मिश्रा,रीवा। पर्यावरण संरक्षण की ओर अब अपना शहर काम करने जा रहा है, वैसे तो कागजी दावे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए हो रहे है लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं है। आए दिन पेड़ काटने व लकड़ी चोरी के मामले सामने आते रहते है। हालांकि अब निगम प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई पहल अपनाई है। शहर में अब अंतिम संस्कार बिना लकड़ी-गोबर के कंडे का होगा। इतना ही नहीं इसके लिए इलेक्ट्रिक का उपयोग भी नहीं किया जाएगा। तो अब आप सोच रहे होंगे कि अंतिम संस्कार के लिए अब कौन सी प्रक्रिया से किया जाएगा। तो हम आपको को बता देकि अब शहर में अंतिम संस्कार गैस फायर्ड सिस्टम से होगा, यानि कि अंतिम संस्कार के लिए ईधन के रूप में गैस का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए संयंत्र शहर के बंदरिया मुक्तिधाम में स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए निगम ने टेंडर कर कंपनी को अनुबंधित भी कर दिया है। यह कार्य मे.अल्फा एक्यूमेंट बड़ोदरा गुजरात को दिया गया है। शवदाह ग्रह की योजना की सौगात नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना के चलते शहर वासियों को मिली है।

   

71.33 लाख रुपए होंगे खर्च
बता दे कि इस गैस फायर्ड शवदाह ग्रह के लिए निगम द्वारा हाल ही में टेंडर किया गया था। 79.26 लाख रुपए का टेंडर इसके लिए किया गया था, हालांकि जिस कंपनी को अनुबंधित किया गया है उसके द्वारा इस संयंत्र को स्थापित करने के लिए 71.33 लाख रुपए बिट डाली गई थी। जिसे स्वीकृति कर उसे काम करने के लिए आदेशित कर दिया गया है। बताया गया कि करीब 1800 वर्गफीट के एरिया में इस मशीन को स्थापित किया जाएगा। जिसमें एक समय में एक शव का दाह संस्कार किया जाएगा।
बता दे कि बीते 6 वर्षो से निगम प्रशासन द्वारा अपने बजट में इलेक्ट्रिक शवदाह ग्रह स्थापित करने की घोषणा की जा रही है। बीच में लक्ष्मणबाग के समीप इलेक्ट्रिक शवदाह ग्रह स्थापित करने की घोषणा भी कर दी थी लेकिन यह क्षेत्र डूब क्षेत्र होने से निगम को विरोध का सामना करना पड़ा व अपना निर्णय बदलना पड़ा। इसके पहले बंदरिया में भी इलेक्ट्रिक शवदाह ग्रह के लिए सर्वे कराया गया था लेकिन इलाहाबाद से आई टीम ने जांच के दौरान इस जगह को उपयुक्त नहीं बताया था। जिसके बाद अब निगम ने गैस फायर्ड शवदाह ग्रह स्थापित करने की योजना बनाई है।

प्रति हितग्राही देते है 3 क्विंटल लकड़ी
बता दे कि निगम प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए हितग्राही की मांग पर एक शव के संस्कार के लिए 3 क्विंटल लकड़ी दी जाती है। जिसमें निगम का करीब साढ़े चार सौ रुपए खर्च होता है। इस प्रकार से प्रति माह 30-35 शव जलाने के लिए लकड़ी दी जाती है, जिसमें माह में करीब 15 हजार रुपए खर्च हो जाता है। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि गैस फायर्ड सिस्टम से पर्यावरण संरक्षण तो होगा ही इसके अलावा इलेक्ट्रिक सिस्टम में निगम को खर्च ज्यादा आता इसलिए इस प्रक्रिया को अपनाया गया। सबसे अधिक शवो के संस्कार में कोरोना कॉल में समस्याओं का सामना करना पड़ा था, अंतिम संस्कार को लेकर कई विवाद भी हुए। बंदरिया घाट में ही निगम कर्मचारियों को ही विवाद का सामना करना पड़ता था। इस शवदाह ग्रह का उपयोग कोरोना कॉल में ही भी उपयोगी होगा।

क्या कहते है अधिकारी….
इस संबंध में कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी ने बताया कि लंबे समय से शवदाह ग्रह की मांग की जा रही है, बंदरिया मुक्तिधाम में गैस फायर्ड सिस्टम आधारित शवदाह ग्रह स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मे.अल्फा एक्यूमेंट बड़ोदरा गुजरात को अनुबंधित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह निर्णय लिया गया है। यह कार्य निगमायुक्त मृणाल जी के मार्गदर्शन में किया गया है। शवदाह ग्रह में करीब 71.33 लाख का खर्च आएगा। जल्द ही यह सौगात शहरवासियों को मिलेगी।
०००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

Activa और Jupiter को नानी याद दिलाने आ रहा Yamaha का धांसू स्कूटर, जाने क्या होगी इसकी कीमत

June 29, 2024

KUMAAR VISHWAS को सुनना है तो फटाफट यहां पहुंचिए…

June 18, 2024

रीवा में भीषण गर्मी के बीच अच्छी खबर, अब मौसम में होगा…

May 31, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.