READ ALSO-शिवराज सरकार के मंत्री का ‘खुलासा’!… रीवा के राजा तो शराब पीकर नशे में धुत्त रहते थे….
रीवा। प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, आरोपी किशोरी से पांच वर्ष का उम्र में बड़ा भी है। उसने किशोरी को प्यार की दुहाई दी और उसे कमरे में लेजाकर उसके साथ बलात्कार किया। अब किशोरी ने इसकी शिकायत परिजनों को जानकारी देने के बाद थाने मे की है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको सोमवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया है। ये घटना समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पॉश कालोनी की है।
क्या है मामला…
मीडिया सूत्रों की माने तो 15 अक्टूबर की शाम रवि मिश्रा 21 वर्ष निवासी ग्राम लोही थाना सिटी कोतवाली ने 12वीं की छात्रा जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष है। उसे मिलने के लिए बुलाया और बहला-फुसला कर एक कमरे में ले गया। यहां उसने प्यार का वास्ता दिया और किशोरी के साथ गलत करने की इक्छा रखी जब उसने मना किया तो उसने उसके साथ रेप किया और इसके बाद पीडि़ता को छोड़ गया। रेप के बाद पीडि़ता डर गई। खुद के साथ गलत होने पर रोते-बिलखते हुए अपने मां-बाप को सूचना दी। जो नाबालिग लड़की को आकर अपने घर ले गए।
READ ALSO-रीवा नगर निगम में 130 पदों पर होगी नियुक्तियां! जानिए क्या है प्रक्रिया…
रविवार को थाने में की गई शिकायत
जानकारी के मुताबिक रेप की शिकायत 16 अक्टूबर को थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने 12वीं की छात्रा का अकेले में पूरा बयान लिया और छात्रा ने जानकारी दी कि जान पहचान के युवक ने इस प्रकार से प्यार में फंसा कर उसके साथ गलत किया है। इसके बाद नाबालिग लड़की का मेडिकल चेकअप कराया। रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी युवक को पकड़ा।
मीडिया सूत्रों की माने तो चर्चा है कि पीडि़ता के माता- पिता काफी व्यस्त रहते है। जबकि नाबालिग लड़की के पास खुद का मोबाइल फोन था। ऐसे में जान पहचान का युवक दोस्ती किया। फिर प्यार करने का नाटक करने लगा। दोनो का मिलना जुलना हो गया और दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक ने इसी का फायदा उठाते हुए किशोरी के साथ गलत किया।
०००००००००
READ ALSO-रीवा में है नकली महापौर ‘अजय मिश्रा बाबा’! जानिए क्या है पूरा मामला…




