Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: कौन नेता प्रतिपक्ष, काहे के नेता प्रतिपक्ष और क्यों नेता प्रतिपक्ष…
Rewa

Rewa: कौन नेता प्रतिपक्ष, काहे के नेता प्रतिपक्ष और क्यों नेता प्रतिपक्ष…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 15, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

 

रीवा। मेयर इन काउंसिल के सदस्यो की बैठक बुधवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें नेता प्रतिपक्ष का मुद्दा छाया रहा।  मेयर इन काउंसिल के सदस्यों ने यह मामला उठाते हुए इसके कानूनी पहलू पर भी चर्चा की और कहा कि नगर निगम के अधिनियम में नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं है। इसके बावजूद नेता प्रतिपक्ष लिख रहे है।  बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यो को लेकर सदस्यों में चर्चा हुई। राजस्व प्रभारी डॉ. रमा दुबे ने संपत्तिकर, जलकर कम संबंधित प्रस्ताव में विस्तृत चर्चा करते हुए इसे मेयर इन काउंसिल में जल्द से जल्द रख स्वीकृति करते हुए जनता को राहत देने के प्रस्ताव पर बल दिया गया।  इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा विभाग वार सभी सदस्यों ने समीक्षा करते हुए जनहित के कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
 बैठक में एमआईसी सदस्यों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसा कोई पद नगर निगम अधिनियम में नहीं है। बावजूद इसके नेता प्रतिपक्ष लिखकर कुछ पार्षद सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं जो पूर्णत: नियम विरूद्ध है। कहा यह भी जा रहा है कि भाजपा के महापौर के कार्यकाल में ही यह मुद्दा उठा था और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष को नोटिस तक जारी कर पूछा गया था कि नेता प्रतिपक्ष का कोई पद नहीं फिर भी आप नेता प्रतिपक्ष क्यों लिख रहे हैं ऐसे में अब भाजपा के पार्षद खुद नेता प्रतिपक्ष किस अधिकार से अपने को बता रहें है। सूत्रों की माने तो मामले में कानूनी कार्यवाही की भी योजना चल रही है। लोक निर्माण विभाग प्रभारी सदस्य धनेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि शासन द्वारा अमृत योजना के तहत 2.44 करोड़ रुपए स्वीकृति किए हैं, जिसमें तालाबों का कायाकल्प किया जाना है, इससे संबंधित प्रस्ताव पहली एमआईसी में ही महापौर अजय मिश्रा बाबा व एमआईसी सदस्यों द्वारा स्वीकृति किया गया था। वहीं निर्माण कार्यो के संबंध में चर्चा कि गई और कहा गया कि वार्ड क्रमांक 4 में रानी तालाब के कायाकल्प का एमआईसी से प्रस्ताव पास किया गया था लेकिन इस प्रस्ताव में परिषद् ने बहुमत के आधार पर तालाब का विस्तार रोककर विवि की भूमि पर स्थिति झलबदरी तालाब के कायाकल्प का प्रस्ताव पास कर दिया जबकि इसमें लोकायुक्त का प्रकरण व उच्च न्यायालय में भी रायल्टी संबंधित मामला विचाराधीन है। ऐसे में इस झलबदरी तालाब के कायाकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महापौर अजय मिश्रा बाबा के सफल प्रयासों से मिले पेयजल के लिए 158 करोड़ के कार्यो के संबंध में जानकारी ली गई व सदस्यों द्वारा कहा गया कि इस राशि से जनता को घर-घर पेयजल मिल सकेगा। शहर में चल रहे निर्माण कार्यो व उनकी प्रगति को लेकर एमआईसी सदस्यों ने चर्चा की, स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी भी ली गई। बैठक में एमआईसी सदस्य डॉ. रमा दुबे, नजमा बेगम, धनेन्द्र सिंह बघेल, स्वतंत्र शर्मा, नीतू अशोक पटेल सहित अन्य शामिल रहे।
०००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.