Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: शासन से हुई पदस्थापना पर खड़े हुए सवाल, जिस अधिकारी ने की करोड़ो की खरीदी में बंदरबांट! उसे दे दिया प्रभार!…
Rewa

Rewa: शासन से हुई पदस्थापना पर खड़े हुए सवाल, जिस अधिकारी ने की करोड़ो की खरीदी में बंदरबांट! उसे दे दिया प्रभार!…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniSeptember 22, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   






रीवा। मीडिया सूत्रों की माने तो  शासन द्वारा मंगलवार को जारी हुए आदेश की जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को हुई तो उनके बीच हड़कंप मच गया। इस आदेश को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगीं व मनमानी के आरोप भी लगाए गए। वहीं मामले को लेकर जनप्रतिनिधि भी विरोध की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें कि यह आदेश क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की पदस्थापना को लेकर मंगलवार को जारी किया गया है। जारी आदेश में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं का प्रभार डॉ. एमएल गुप्ता को दिया गया है, जबकि बीते वर्ष इनको सीएमएचओ पद से इसलिए हटाया गया था क्योंकि इन पर करोड़ों के बंदरबांट का आरोप था। इतना ही नहीं, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह की शिकायत के बाद हुई जांच में कोरोना काल के समय हुई डेढ़ करोड़ से अधिक की खरीदी में डॉ. एमएल गुप्ता सहित कई जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों को दोषी भी पाया गया था। बावजूद इसके शासन द्वारा इससे भी उच्च पद पर एक विवादित और जांच में दोषी पाए गए अधिकारी की पदस्थापना की जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को हुई तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं और इसे पूरी तरह से गलत बताया जा रहा है।
———–
कई घोटालों में आ चुका है नाम
डॉ. एमएल गुप्ता के सीएमएचओ कार्यकाल में कई घोटालों में शिकायत हो चुकी है। इसमें कइयों में जांच के बाद वह दोषी भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि इससे उच्च पद में पदस्थापना के बाद वह इनसे संबंधित कागज भी प्रभावित कर सकते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि आखिर जब घोटाला सामने आया तो इस प्रकार के अधिकारी को इस तरह के जिम्मेदार पद की जिम्मेदार क्यों दी गई है।
———
जूनियर के अंडर में सीनियर
नियमत: इस पद में सीनियर विशेषज्ञ की पदस्थापना की जानी चाहिए। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं का डॉ. प्रमोद पाठक के बाद डॉ. संजीव शुक्ला को प्रभार दिया गया था। लेकिन अब शासन से डॉ.एमएल गुप्ता को प्रभार दे दिया गया। जबकि वह डॉ. संजीव शुक्ला सहित अन्य विशेषज्ञों से जूनियर हैं। आदेश के बाद यह भी कहा जा रहा है कि जूनियर के अंडर में अब सीनियर को काम करना पड़ेगा।
०००००००००००००००००००००००००


     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.