Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa-मोहनिया घाटी टनल को लेकर नया अपडेट, यकीन मानिए जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप…
Rewa

Rewa-मोहनिया घाटी टनल को लेकर नया अपडेट, यकीन मानिए जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniNovember 23, 2022No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

 

रीवा। नेशनल हाईवे 75 ई में रीवा से गुढ़ होकर सीधी मार्ग में मोहनिया घाटी स्थित है। इस घाटी में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 2280 मीटर लंबाई की सुरंग बनाई गई है। इस सुरंग में पिछले 10 दिनों से परीक्षण के तौर पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इस सुरंग का औपचारिक उद्घाटन दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में संभावित है। कलेक्टर मनोज पुष्प तथा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने अधिकारियों के साथ मोहनिया घाटी सुरंग एवं संभावित समारोह स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर मनोज पुष्प ने इस संबंध में बताया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए रीवा और सीधी जिले के बीच प्रदेश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग मोहनिया घाटी में बनाई गई है। इसका निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा से 6 महीने पहले पूरा हो गया है। इसकी कुल लागत 1004 करोड़ रुपए है।

 

 

 इस सुरंग का औपचारिक उद्घाटन दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में संभावित है। समारोह में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए समस्त तैयारियाँ की जा रही हैं। समारोह में रीवा और सीधी जिले के आमजनों की बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए समारोह स्थल का निर्धारण किया जा रहा है। 

 

 

इसके साथ-साथ विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के लिए दो हैलीपैड बनाए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा समारोह के लिए अन्य सभी तैयारियाँ की जा रही हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। भ्रमण के समय आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, एडीएम शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, एसडीएम अनुराग तिवारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण केके गर्ग, कार्यपालन यंत्री पीएचई पंकजराव गोरखेड़े, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत संजय सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी कलेक्टर के साथ रहे।
०००००००००

 मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सड़क सुरंग से घटेगी रीवा से सीधी की दूरी

 रीवा. सड़क और रेलमार्ग देश के विकास की धमनियाँ हैं। एक अच्छा सड़क मार्ग विकास के कई द्वार खोलता है। रीवा से सीधी के बीच प्रदेश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग बनकर तैयार है। परीक्षण के लिए इस सुरंग से पिछले दस दिनों से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में किया जा रहा है। नेशनल हाइवे नम्बर 75 ई में मोहनिया घाटी में बनाई गई इस सुरंग से रीवा और सीधी के बीच में 7 किलोमीटर की दूरी घट गई है। आवागमन सुगम होने के साथ लगभग 45 मिनट के समय की बचत हो रही है। यह सुरंग आवागमन को सुगम करने के साथ पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। मोहनिया घाटी में सुरंग बन जाने से आवागमन लगभग बंद हो जाएगा। इससे घाटी में रहने वाले छोटे-बड़े वन्य जीव स्वच्छंद रूप से विचरण कर सकेंगे। रीवा से सीधी के बीच बनाई गई सड़क सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण 1004 करोड़ रुपए की लागत से किया गया। इसका निर्माण कार्य 18 दिसम्बर 2018 को आरंभ हुआ। इसका निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा मार्च 2023 से 6 महीने पहले ही पूरा हो गया है। मोहनिया घाटी में बनाई गई इस सुरंग की कुल लंबाई 2280 मीटर है। इसमें कुल 6 लेन हैं जिनमें से तीन आने के लिए तथा तीन जाने के लिए हैं। इन लेनों को आपस में 7 स्थानों पर जोडऩे के लिए अंडर पास दिए गए हैं। यदि कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे तो सरलता से लौट सकता है। सुरंग के साथ घाटी से लेकर चुरहट तक 15.7 किलोमीटर की फोरलेन बाईपास सड़क का भी निर्माण किया गया है। रीवा की ओर सुरंग के शुरूआत बिन्दु पर रीवा का इकलौता सोलर पावर प्लांट स्थापित है। यह टनल दो बड़े निर्माण कार्यों का मिलन स्थल है। सड़क सुरंग सीधी की ओर जिस स्थान पर समाप्त होती है वहाँ इसके ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है। इस नहर से बाणसागर बांध से उत्तरप्रदेश राज्य को पानी दिया जाता है। कठिन प्रयासों के बाद इस नहर को बंद करके केवल चार महीने के रिकार्ड समय में एक्वाडक्ट का निर्माण किया गया। इस सड़क सुरंग के ऊपर से एक नहर और एक सड़क गुजर रही है।रीवा-सीधी मार्ग में सड़क सुरंग का निर्माण पूरा हो जाने से आवागमन सुगम हो गया है। मोहनिया घाटी में आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते थे। इन दुर्घटनाओं में हो रही जानमाल की हानि अब नहीं होगी। देश की ऊर्जाधानी सिंगरौली को इस नेशनल हाइवे से भारी वाहन, मशीनें एवं अन्य सामग्री लेकर जाते हैं। इन वाहनों को मोहनिया घाटी के कठिन मोड़ों तथा उतार-चढ़ाव पर बहुत कठिनाई होती थी। सुरंग बन जाने से अब भारी वाहन भी सुगमता से घाटी पार कर लेंगे। यह सुरंग सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मोहनिया घाटी की सड़क सुरंग रीवा ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए निर्माण की अनुपम सौगात है।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.