सतना। पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री व नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही अब मैहर में एक ऐसा ही मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ मामला यह हैकि एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश के गृह मंत्री अमित शाह कोलेकर आपत्ति जनक शब्दो का प्रयोग किया था। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्सन मोड मे आ गई व वीडियो मे दिख रहे लोगो की तलाश शुरू कर दी। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाए होने लगी कि जरूर यह भी कांग्रेसियो का ही काम है। लेकिन जब पुलिस ने घटना से जुड़े एक आरोपी को पकड़ा तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। खुलासा हुआ कि इस पूरी घटना का मास्टर माइंड भाजपा का एक पूर्व मंडल अध्यक्ष है। उसने ही युवक को उकसाया और उसकी आवाज भी वीडियो मे आ रही है। पुलिस के इस खुलासे के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
जानकारी के मुताबिक नादन देहात थाना अंतर्गत कराईआ निवासी राजा पटेल जो कि पूर्व भाजपा का मंडल अध्यक्ष है उसके द्वारा आरोपी नितिन पटेल उम्र 34 वर्ष को आपत्ति जनक शब्दो के लिए उकसाया था और आवाज भी विदेवमे उसकी आ रही है। पुलिस ने वीडियो मे आपत्ति जनक शब्दो का प्रयोग करने वाले नितिन पटेल निवासी पटेहरा को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।




