Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: वाहन कुर्क करने पहुंचे अमले पर भड़के पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री! न्यायालय के कर्मचारी से अभद्रता…
Rewa

Rewa: वाहन कुर्क करने पहुंचे अमले पर भड़के पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री! न्यायालय के कर्मचारी से अभद्रता…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniSeptember 17, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now


                                                          

   

रीवा। मीडिया सूत्रों की माने तो  सड़क निर्माण के बाद 13 साल से लंबित ठेकेदार का भुगतान नहंीं करने पर दायर वाद में शुक्रवार को षष्टम अपर न्यायालय के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री व कार्यपालन यंत्री के वाहन न्यायालयीन कर्मचारियों ने कुर्क कर लिया। शुक्रवार दोपहर सिरमौर चौराहा स्थित कार्यालय में वाहनों के कुर्की की कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री न्यायालय के अमले पर भड़क गए। इस दौरान कर्मचारी से अभ्रद व्यवहार करते हुए उसे धमकाया। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने न्यायाधीश से की है। बता दें कि संविदाकार नारायण सिंह गहरवार ने वर्ष 2009 में हनुमना से बहरी सड़क 2.75 करोड़ रुपए में 26 फीसदी एबव पर बनाया था। इस दौरान लोक निर्माण विभाग लगातार उनके बिलों का भुगतान करता रहा, लेकिन अंतिम भुगतान के दौरान 1 करोड़ 20 हजार आर्डर होने के बावजूद रोक दिया। इसे लेकर विभागीय अपील में ठेकेदार को भुगतान करने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद विभाग से भुगतान नहीं होने पर वर्ष 2011 में ठेकेदार द्वारा न्यायालय में वाद दायर किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के उपरांत 1 करोड़ 8 लाख 3 हजार 111 रुपए का भुगतान नहीं होने पर कुर्की वारंट जारी किया था। इस पर शुक्रवार को न्यायालय के कर्मचारियों ने सिरमौर चौराहा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर वाहन जब्त कर लिया। इन सभी वाहनों को न्यायालय परिसर में खड़ा कराया गया है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इन वाहनों को छुड़ाने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया।

 

READ ALSO-REWA:प्यार का ऐसा चढ़ा परवान कि गल्र्स हास्टल में घुस गया मेडिकल छात्र, छात्रा के कमरे में प्रेमालाप करते पकड़ाएं…

 

अंतिम बिल में कर दी थी कटौती
संविदाकार ने बताया कि सड़क निर्माण के बावजूद विभाग के अधिकारियों ने उनके अंतिम बिल में नियम विरुद्ध तरीके से 50 लाख रुपए की कटौती कर दी थी। इसकी अपील होने पर प्रमुख सचिव ने भी संविदाकार को भुगतान करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद कार्यपालन यंत्री अंतिम बिलों का भुगतान करने में कतराते रहे।

 

अचंल संपत्ति से होगी वसूली
इन वाहनों के कुर्क करने के बाद भी ठेकेदार के बिलों का भुगतान नहीं होने पर विभाग की अंचल सम्पत्तियों को बेचकर ठेकेदार की राशि का भुगतान किया जाएगा।
 
 

 

कार्यपालन यंत्री के अभ्रद व्यवहार की लिखित शिकायत
वादी ने बताया कि सिरमौर चौराहे में वाहन कुर्क करने के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ने जमक र हंगामा मचाया। इस दौरान न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ अभद्रता के साथ गाली गलौच भी की गई। इसकी लिखित शिकायत जिला न्यायालय के षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश से की गई है।
००००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.