Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Big Breaking: रीवा के दो नर्सिंग होम के लाइसेंस निरस्त, एक का हुआ निलंबित, जानिए किसके नाम शामिल…
Rewa

Big Breaking: रीवा के दो नर्सिंग होम के लाइसेंस निरस्त, एक का हुआ निलंबित, जानिए किसके नाम शामिल…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 7, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राइवेट नर्सिंग होम संचालको व अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जांच में अमानक मिलने वाले दो नर्सिंग होम के लाइसेंस पूर्व में निरस्त कर चुके है। जिसके बाद अब शुक्रवार को दो और नर्सिंग होम के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए है। वहीं एक का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। व्यवस्था बनाने के बाद इसे बहाल किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.एनएन मिश्रा ने बताया कि टीम ने बीते दिनो डॉ.एसके त्रिपाठी व डॉ.करण जोशी के पत्नी के नाम रजिस्टर्ड नर्सिंग होम जो कि पीके स्कूल के पीछे संचालित है उसका निरीक्षण किया था। डॉ.करण जोशी के पत्नी के नाम संचालित नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है वहीं डॉ.एसके त्रिपाठी के नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि इसके अलावा डॉ.सोनपाल जिंदल के जिंदल नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। हालांकि उनके द्वारा गत 30 सितंबर को ही नर्सिंग होम बंद करने की जानकारी दे दी गई थी।
०००००००००००

READ ALSO-Big breaking: अवधेश प्रताप सिंह विवि ने की कॉलेजों की मान्यता की रद्द, जानिए कौन-कौन से नाम शामिल…




पूर्ण नलजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति तत्काल शुरू करें:कलेक्टर

              जिले में 30 अक्टूबर तक 292 नलजल योजनाएं हो जाएंगी पूरी

    रीवा। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने जलजीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि गत माह तक 240 नलजल योजनाओं का कार्य पूरा हो गया था। अब 30 अक्टूबर तक 292 नलजल योजनाएं पूरी हो जाएंगी। इनका संचालन एवं संधारण ग्राम पंचायत तथा स्वसहायता समूहों के सहयोग से किया जाएगा। इस माह के अंत तक 454 गांवों में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पूर्ण नलजल योजनाओं में लाइन की टेस्टिंग करके पानी की आपूर्ति तत्काल शुरू करें। कदैला समूह नलजल योजना में 109 योजनाओं का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा कराएं। टंकियों की टेस्टिंग करके पानी की सप्लाई शुरू करें। कलेक्टर ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने, बिजली कनेक्शन आदि में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर तत्काल अवगत कराएं। कलेक्टर ने ग्राम सलैया में पाइपलाइन बिछाने के संबंध में जिला खनिज अधिकारी को सहयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार सिरमौर तथा जवा को भूमि विवाद का निराकरण कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पीएचई कि मेकेनिकल विंग द्वारा 343 छोटी बसाहटों में कार्य किया जा रहा है। इनमें 172 का कार्य पूरा हो गया है। परियोजना का शेष कार्य दिसम्बर माह तक पूरा करें। कार्यपालन यंत्री पीएचई नलजल योजनाओं का कार्य पूरा होने की साप्ताहिक समय सारणी बनाकर प्रस्तुत करें। जलजीवन मिशन का वर्तमान में स्वीकृत कार्य फरवरी 2023 तक हरहाल में पूरा किया जाएगा। कलेक्टर ने बैठक से अनुपस्थित जलजीवन मिशन के जिला समन्यवक को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।
    बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई शरद सिंह ने बताया कि अब तक पूर्ण सभी 331 नलजल योजनाओं का निरीक्षण पूरा हो गया है। इस माह पूर्ण 52 नलजल योजनाओं का सत्यापन किया जा चुका है। जिले के शेष 464 गांवों में दिसम्बर माह तक नलजल योजनाओं का कार्य पूरा हो जाएगा। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही की जा रही है। बैठक में कार्यपालन यंत्री मेकेनिकल पंकजराव गोरखेड़े, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि तथा कदैला समूह नलजल योजना के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
                                                               ——————–

गंगा विपणन सहकारी समिति नईगढ़ी का निर्वाचन कार्यक्रम तय

रीवा। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एमबी ओझा द्वारा गंगा विपणन सहकारी समिति मर्यादित नईगढ़ी के प्रत्यायुक्तों के निर्वाचन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके लिए वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक शैलेश मालवीय को रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी नियम 1962 के प्रावधानों के तहत की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गंगा विपणन सहकारी समिति के व्यक्तिगत सदस्यों को बैठक की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी 22 अक्टूबर को दी जाएगी। नामांकन पत्र 2 नवम्बर को प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच करके वैध नामांकनों की सूची का प्रकाशन 3 नवम्बर को किया जाएगा। उम्मीदवार 5 नवम्बर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद 5 नवम्बर को ही उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। मतदान एवं मतगणना का कार्य 10 नवम्बर को किया जाएगा।
——————-

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.