Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा के लिए बड़ी खुशखबरी, अब यहां की शान सुंदरजा आम को मिलेगी यह विशेष उपलब्धि…
Rewa

रीवा के लिए बड़ी खुशखबरी, अब यहां की शान सुंदरजा आम को मिलेगी यह विशेष उपलब्धि…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 13, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज प्रात: काल रीवा जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये थे कि एक जिला एक उत्पाद के तहत रीवा के सुंदरजा आम की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने के सभी प्रयास किये जांय। इसी तारतम्य में कलेक्टर मनोज पुष्प में तत्काल विभागीय अधिकारियों, उद्यान विभाग, कृषि वैज्ञानिकों, उद्योग विभाग के अधिकारियों एवं आम उत्पादक किसानों की बैठक लेकर सुंदरजा आम के अधिक से अधिक उत्पादन के विषय में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रीवा के इस विशिष्ट आम की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करायी जायेगी। इसकी प्रोसेसिंग को प्रोत्साहित कर इससे बनने वाले उत्पादों की मार्केटिंग का विस्तार किया जायेगा।  कलेक्ट्रेट के बाणसागर में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि रीवा जिले की भूमि व यहां का मौसम सुंदरजा आम के उत्पादन के अनुकूल है इस लिए किसानों को आम उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाय ताकि जिले को सुंदरजा आम का हब बनाया जा सके। इसकी ब्राांडिंग, पैकिंग, शार्टिंग एवं एक्सपोर्ट करने में युवा पीढ़ी को भी जोड़ा जाय जिससे यह सभी काम अत्याधुनिक ढंग से हो सके और इस विशिष्ट आम को अपनी अलग पहचान मिल सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आम उत्पादन में वृद्धि में समन्वित होकर कार्य करें ताकि जिले के अधिक से अधिक किसान इसके उत्पादन हेतु आगे आये। उन्होंने किसानों से भी अपेक्षा की कि परंपरागत खेती से हटकर मिश्रित खेती से ही आय के साधन बढ़ेगे अत: उद्यानिकी फसल लेने वाले किसान सुंदरजा आम उत्पादन को प्राथमिकता दें। उन्होंने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि इसकी प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के प्रस्ताव तैयार करायें। बैठक में सहायक संचालक उद्यानिकी योगेश पाठक ने बताया कि जिले की विभिन्न उद्यानिकी नर्सरियों में 10 हजार सुंदरजा आम के पौधे उपलब्ध हैं जिन्हें किसान 50 रूपये प्रति पौधे के मान से खरीद सकते हैं। बैठक में विभागीय अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक व आम उत्पादक किसान उपस्थित रहे। 

   

00000000000000

लापरवाह कनिष्ठ अभियंता निलंबित
रीवा. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले के कार्यों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान हनुमना तथा मऊगंज क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले कनिष्ठ अभियंता के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने लापरवाह कनिष्ठ अभियंता रंजीत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय कार्यालय रीवा निर्धारित किया गया है। श्री साहू को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। 

प्रतिकर योजना से चार पीडि़तों को 7.90 लाख की सहायता मंजूर 

 रीवा. मध्यप्रदेश अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना 2015 के तहत गंभीर अपराधों से पीडि़तों को प्रतिकर देने की व्यवस्था है। इस योजना से हत्या, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एसिड अटैक आदि के पीडि़तों को न्यायालय की अनुशंसा पर सहायता राशि दी जाती है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आरसी वार्ष्णेय की अनुसंशा पर जिला विधिक सहायता प्राधिकरण द्वारा 4 पीडि़तों के लिए 7 लाख 90 हजार रुपए की प्रतिकर सहायता के आदेश पारित किए गए हैं। इनमें तीन पॉक्सो के प्रकरण के पीडि़त एवं एक हत्या के प्रकरण के आश्रित को सहायता राशि दी जा रही है।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025
Latest Post

टीआरएस को मिलेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा! यूजीसी पोर्टल में हुआ रजिस्टे्रशन,यह फायदा होगा…

January 17, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

नगर निगम रीवा के लिए अनेकों उपलब्धिओं से भरा रहा वर्ष 2025, जानिए क्या रहा खास…

December 27, 2025

मेलबार्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अब रीवा में फाइन-डाइनिंग और मल्टी-कुज़ीन संस्कृति को दे रहे बढ़ावा…

December 27, 2025

REWA NEWS: दो दिन में देनी थी टै्रप कर्मचारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट, एक साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी…

December 27, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.