Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Breaking: जिला अस्पताल पहुंचा राज्यस्तरीय दल, किचन में घुसकर चखा मरीजों का खाना, वार्डों में जाकर लिया फीडबैक…
Rewa

Breaking: जिला अस्पताल पहुंचा राज्यस्तरीय दल, किचन में घुसकर चखा मरीजों का खाना, वार्डों में जाकर लिया फीडबैक…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniNovember 27, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

 

 रीवा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इस बार जिला अस्पताल ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के लिए अप्लाई किया है। शनिवार को भोपाल से राज्यस्तरीय टीम जिला अस्पताल पहुंची और मानकों के आधार पर अस्पताल का निरीक्षण किया। हालांकि अब यह टीम फाइनल सर्वे तक जिला अस्पताल में ही रहेगी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारी कराएगी। फाइनल सर्वे के बाद ही टीम वापस लौटेगी।
बता दें कि शनिवार को टीम ने कई विभागों के दस्तावेजों की जांच की और मरीजों से फीडबैक लिया। टीम किचन में भी गई और खाने का स्वाद लिया। इतना ही नहीं, टीम ने बाहर खाने से इनकार करते हुए सिविल सर्जन सहित अन्य स्टाफ के साथ मरीजों के लिए बने खाने को ही खाया व आदेशित किया कि जितने दिन वह रहेंगे उन्हें दोनों समय मरीजों के लिए बनने वाला खाना ही खिलाया जाए। टीम ने सख्ती के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। हालांकि व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप मिल रही हंै, जिससे टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष भी जाहिर किया है और जहां कमियां मिल रही हैं उनको पूरा भी कराया जा रहा है। अस्पताल के 17 विभागों में जांच की जा रही है, जिसमें मानक के अनुसार व्यवस्थाएं टीम देख रही। 

 

इस बार आवेदन हुआ स्वीकृति
बता दें कि जिला अस्पताल ने पिछले वर्ष भी एनक्यूएएस के लिए आवेदन किया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। इस वर्ष बीते माह फिर आवेदन हुआ तो स्वीकृति दी गई और जांच करने टीम गुरुवार को राज्य स्तर से भेजी गई। इसके लिए 17 विभागों के लिए आवेदन किया गया है। इसमें एसएनसीयू वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, पोषण पुनर्वास केंद्र, चिल्ड्रन वार्ड, पीडियाट्रिक आइसीयू, ब्लड बैंक, मॉड्यूलर लैब, मेटरनिटी वार्ड सहित अन्य वार्ड के लिए आवेदन किया है। केवल मर्चुरी को छोड़ा गया है। टीम में डॉ. विवेक मिश्रा भोपाल से, डॉ. स्वेता उमारिया से व डॉ. शिखा जबलपुर से आए हैं।

मरीजों से की बात
टीम द्वारा अस्पताल में मरीजों के पास जाकर उनसे अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की गई। उन्हें समय पर भोजन मिलता है या नहीं, इस बारे में पूछा गया। जिस प्रकार का भोजन शनिवार को दिया गया ऐसा ही भोजन दिया जाता है या नहीं, इस संबंध में भी जानकारी ली। दवाइयों की जानकारी भी मरीज से ली गई। एंबुलेंस के बारे में जानकारी ली गई कि आपको समय पर एंबुलेंस लेने आई थी या नहीं।

 

70 प्रतिशत अंक जरूरी
राज्यस्तरीय जांच के बाद अब केन्द्र की टीम आगामी 28, 29 व 30 नवंबर को अस्पताल आएगी, जिसमें मुख्य निरीक्षण होगा। इस निरीक्षण में यदि जिला अस्पताल मानक के अनुसार 70 प्रतिशत अंक हासिल कर लेता है तो यह सर्टिफिकेट मिलेगा। यदि सर्टिफिकेट मिलता है तो जिला अस्पताल के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि सर्टिफिकेट मिलेगा।
———
यह है फायदा
एनक्यूएएस के मापदंडों के आकलन के बाद अस्पताल जब खरा उतरता है तो सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसमें बेड के हिसाब से अस्पताल को पैसा दिया जाता है। इससे वह अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर कर सकता है। केंद्र सरकार से करीब 10 हजार रुपये प्रति बिस्तर अतिरिक्त मिलेंगे।
———-
वर्जन
आगामी 28 नवंबर से एनक्यूएएस का फाइनल सर्वे किया जाना है। राज्य की टीम निरीक्षण कर रही है, फाइनल सर्वे तक टीम रहेगी। तैयारियां की जा रही हैं, सर्टिफिकेट जिला अस्पताल को जरूर मिलेगा।
डॉ. केपी गुप्ता, सिविल सर्जन
०००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025
Latest Post

टीआरएस को मिलेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा! यूजीसी पोर्टल में हुआ रजिस्टे्रशन,यह फायदा होगा…

January 17, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

नगर निगम रीवा के लिए अनेकों उपलब्धिओं से भरा रहा वर्ष 2025, जानिए क्या रहा खास…

December 27, 2025

मेलबार्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अब रीवा में फाइन-डाइनिंग और मल्टी-कुज़ीन संस्कृति को दे रहे बढ़ावा…

December 27, 2025

REWA NEWS: दो दिन में देनी थी टै्रप कर्मचारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट, एक साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी…

December 27, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.