Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा रेलवे को लेकर नई अपडेट, अब ट्रेनों के संचालन में होगा यह फायदा…
Rewa

रीवा रेलवे को लेकर नई अपडेट, अब ट्रेनों के संचालन में होगा यह फायदा…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। रीवा-सतना रेललाइन दोहरीकरण परियोजना धीमी गति से चल रही है। विगत माह सतना के कैमा स्टेशन से सकरिया स्टेशन तक रेललाइन दोहरीकरण का कार्य पूरा हुआ है। साथ ही, कैमा से सकरिया के बीच 6 किलोमीटर रेललाइन दोहरीकरण का कार्य पूर्ण किया गया। इसके पहले सतना से कैमा 6 किलोमीटर और रीवा से तुर्की 12 किलोमीटर रेललाइन दोहरीकरण का कार्य हो चुका है। इस प्रकार रीवा से सतना के बीच अब तक करीब 24 किलोमीटर रेललाइन का दोहरीकरण हुआ है, जबकि 28 किलोमीटर यानि 50 प्रतिशत से अधिक रेललाइन दोहरीकरण का कार्य शेष है। गत वर्ष पश्चिम मध्य रेलवे के चीफ ट्रैक इंजीनियर ने निर्माणाधीन ट्रैक का निरीक्षण किया था। उस दौरान पमरे के चीफ ट्रैैक इंजीनियर के साथ डिप्टी चीफ कंसट्रक्शन भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर रीवा से सतना दोहरीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। फिर भी निर्माण को गति देने में संबंधित ठेकेदार पीछे रह गए। इस महत्वपूर्ण रेललाइन दोहरीकरण परियोजना के कार्य की पिछले 5 सालों से निरंतर अवधि बढ़ाई जा रही है लेकिन काम है कि पूरा होने का नाम नहीं ले रहा। पहले यह कार्य दिसम्बर 2017 में पूरा होना था। साल दर साल कार्य अवधि बढ़ाते हुए अब रेल प्रशासन ने निर्माण के लिए नया लक्ष्य मार्च 2023 दिया है। हालांकि इस अवधि तक में भी दोहरीकरण निर्माण पूरा होने के आसार नहीं हैं।

वर्ष 2015 में स्वीकृत हुई थी परियोजना
पमरे अंतर्गत रीवा-सतना के बीच रेललाइन दोहरीकरण की परियोजना वर्ष 2015 में स्वीकृत हुई थी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने 490 करोड़ बजट आवंटित किया। इस दोहरीकरण कार्य के लिए 21 करोड़ रूपये रेल बजट 2022 में आवंटित हुए हैं। इसके पूर्व 2021 में 18 करोड़, 2020 रेल बजट में 52 करोड़ और 2018 में 75 करोड़ रूपये में दोहरीकरण हेतु मिले थे। इसके बावजूद रीवा-सतना के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।

रीवा स्टेशन का होगा विकास
रीवा-सतना के बीच रेलालाइन दोहरीकरण पूरा होन के बाद रीवा स्टेशन का विकास और तेजी से हो सकेगा। विंध्य में सीमेंट कारखाने अधिक होने से रेल प्रबंधन को माल ढुलाई से प्राप्त होने वाली आय में वृद्धि होगी। वहीं रीवा स्टेशन से नई यात्री ट्रेन के संचालन की सम्भावना बढ़ेंगी। यहीं नहीं  रीवा को जंक्शन के रूप में विकसित करने के अवसर भी बनेेंगे।
००००००००००००००

 

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.