Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान दें युवा: डॉ.विभा
मध्य प्रदेश

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान दें युवा: डॉ.विभा

Vindhya VaniBy Vindhya VaniNovember 1, 2026Updated:November 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

कन्या महाविद्यालय में भव्यता से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता के साथ दिखाई गई सरदार पटेल पर आधारित लघु फिल्म

रीवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराया गया। इस दौरान एकता दौड़, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, वृत्तचित्र प्रदर्शन और व्याख्यान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: राष्ट्रीय एकता दौड़ के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके राष्ट्र निर्माण संबंधी योगदान पर आधारित लघु फिल्म एवं वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से छात्राओं को देशी रियासतों के एकीकरण और अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका को समझने का अवसर मिला।

महापुरुषों को जानना युवाओं के लिए जरूरी
कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता का विषय भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका रखा गया। छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और साझा राष्ट्रीय भावना से मजबूत होती है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.मेजर विभा श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के महान महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व से युवाओं को परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है। उनके जीवन संघर्षए राष्ट्र के प्रति समर्पण और कार्यशैली से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। वर्तमान परिवेश में युवाओं को ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, संगठन क्षमता और सामूहिक संकल्प के माध्यम से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

एकता और दृढ़ संकल्प का दिया संदेश
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.रचना श्रीवास्तव, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.गीता सिंह एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष अमरजीत कुमार सिंह ने भी सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। भाषा, संस्कृति और क्षेत्रीय भिन्नताओं के बावजूद एक राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान आपसी एकता और संवैधानिक मूल्यों से बनती है। सरदार पटेल का जीवन इसी राष्ट्रीय भावना का सशक्त उदाहरण है। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन एवं संचालन डॉ.मुकेश येंगल ने किया। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ.अमरजीत सिंह, डॉ.निवेदिता अग्रवाल सहित अन्य रहे। समापन अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्ति की शपथ ली। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ.एचजीआर त्रिपाठी, डॉ.पुष्पा द्विवेदी, डॉ.इला तिवारी, डॉ.सुरेश पाण्डेय, डॉ.मनीषा द्विवेदी, साधना बंसल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
००००००००

   
     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

REWA NEWS: सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से NABH टीम संतुष्ट, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की पैरवी…

November 1, 2026

SIDHI NEWS: गोपद नदी की खदानों में फिर शुरू हुआ रेत का खेल…

October 28, 2026

SIDHI NEWS: 82 करोड़ के रेत ठेके में 20 करोड़ के भुगतान का मामला, एक ई-टीपी पर 3-4 फेरे लगाने का आरोप…

October 26, 2026
Latest Post

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान दें युवा: डॉ.विभा

November 1, 2026

REWA NEWS: सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से NABH टीम संतुष्ट, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की पैरवी…

November 1, 2026

SIDHI NEWS: गोपद नदी की खदानों में फिर शुरू हुआ रेत का खेल…

October 28, 2026

SIDHI NEWS: 82 करोड़ के रेत ठेके में 20 करोड़ के भुगतान का मामला, एक ई-टीपी पर 3-4 फेरे लगाने का आरोप…

October 26, 2026

SIDHI NEWS:एक ई-टीपी, डंपर के कई फेरे! सीधी में रेत परिवहन के खेल पर उठे सवाल…

October 24, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.