Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा के तीन कलयुगी पुत्र, पहले पिता को घर से भगाया, ढ़ाबा में रोटी खाने लगा तो कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा…
Rewa

रीवा के तीन कलयुगी पुत्र, पहले पिता को घर से भगाया, ढ़ाबा में रोटी खाने लगा तो कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 3, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। संपत्ति के लालच में पुत्रों ने मिलकर पिता को बंधक बनाकर मारपीट की। घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की है। तीन बेटों ने जमीन और पैसा के लिए अपने पिता के साथ शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। घटना में पिता मुन्ना सिंह को गंभीर चोट पहुंची, जिन्हें उपचार के लिए ग्रामीणों ने नईगढ़ी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दो माह पहले आरोपी पुत्रों ने पिता को घर से बेदखल कर दिया था, जिसके चलते वो एक ढाबे में रहकर गुजारा कर रहे थे। कल वो अपने घर आए हुए थे, जिसके बाद घर में मौजूद लड़कों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर बुरी तरह मारपीट की। मामले में नईगढ़ी पुलिस ने आरोपी पुत्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

READ ALSO- BJP नेता ने की महिला से ‘गंदी बात’! निर्वस्त्र पिटाई का वीडियो वायरल…
 

इस तरह बताया गया मामला
शिवराजपुर गांव से घायल पिता को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आए शिवराज तिवारी ने बताया कि मुन्ना सिंह के चार बेटे हैं। एक बेटा गांव में रहता है और तीन यूपी में रहते हैं। बीते दिन तीनों लड़के घर आए हुए थे। वहीं वृद्ध डिहिया ढाबा में रह रहा था। जब कभी वृद्ध घर आता तो उसे वहां से भगा दिया जाता था। बीते दिन फिर से वह घर पहुंचा जहां लड़के पहले से मौजूद थे। इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों लड़के उसको कमरे में बंद कर मारने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। जिसके बाद वृद्ध को अस्पताल भिजवाया गया। बताया गया कि जमीन अपने नाम कराने के लिए पुत्रों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  
०००००००००००००००००००

देखें वीडियो…

पुलिस लाइन कॉलोनी में गरबा की धूम  

 

रीवा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रीवा जिले के पुलिस लाइन में पहली बार गरबा का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में पुलिस परिवार के  लोगों ने गरबा डांस किया। इसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार का वितरण भी किया गया। गरबा के दौरान कलेक्टर मनोज कुमार पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा, जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल वानखेड़े, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार दिलीप तिवारी, अमित विश्वकर्मा, अंजली गुप्ता के साथ ही जिले के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सपरिवार सम्मिलित हुये।  
०००००००००००००००००० 

दुकान से नकदी और सामान चोरी, किशोर सहित दो आरोपी पकड़ाए
– पांच हजार रुपए बरामद, रायपुर थाना क्षेत्र के बेलवा का मामला  

रीवा। किराना दुकान से नकदी सहित सामान चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। रायपुर थाना क्षेत्र के बेलवा में पिछले दिनों आरोपी ने एक किशोर के साथ पूरी घटना को अंजाम दिया था। किराना दुकान से नकदी और घरेलू उपयोग के लिए रखा सामान चोरी होने की  शिकायत तेजभान कुशवाहा पिता काशी प्रसाद कुशवाहा उम्र 49 वर्ष निवासी बेलवा पैकान ने की थी। 15 सितंबर की रात्रि किराना दुकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की, जिसमें एक आरोपी के साथ ही घटना में फरार किशोर को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से चोरी गया पांच हजार रुपए बरामद किया है। इस मामले में शैलेन्द्र सिंह पिता स्व. बृजगोपाल सिंह 45 वर्ष निवासी ग्राम बेलवा पैकान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने तेजभान कुशवाहा के दुकान में चोरी की घटना को कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया था। शनिवार को पुलिस ने फरार किशोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो हजार रुपए बरामद किया, जिसे भी न्यायालय में पेश किया गया है। ००००००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025
Latest Post

टीआरएस को मिलेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा! यूजीसी पोर्टल में हुआ रजिस्टे्रशन,यह फायदा होगा…

January 17, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

नगर निगम रीवा के लिए अनेकों उपलब्धिओं से भरा रहा वर्ष 2025, जानिए क्या रहा खास…

December 27, 2025

मेलबार्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अब रीवा में फाइन-डाइनिंग और मल्टी-कुज़ीन संस्कृति को दे रहे बढ़ावा…

December 27, 2025

REWA NEWS: दो दिन में देनी थी टै्रप कर्मचारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट, एक साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी…

December 27, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.