Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » बड़ा खुलासा: बिजली विभाग के एई को बंधक बनाने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाना चाहते थे अपराधी, जानिए क्या है पूरा मामला…
Rewa

बड़ा खुलासा: बिजली विभाग के एई को बंधक बनाने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाना चाहते थे अपराधी, जानिए क्या है पूरा मामला…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 18, 2022No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। रीवा में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अफसरों और कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। त्योंथर के चिल्ला में जबरन ट्रांसफार्मर लगाने पर अड़े दबंगों ने पहले लाइनमैन और कर्मचारियों को पीटा। मौके पर सहायक अभियंता पहुंचे तो उन्हें भी पीटा और कमरे में बंद कर दिया। पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश में थे। पुलिस मौके पर पहुंची तब उन्हें बंधन से मुक्त कराया जा सका। मारपीट के विरोध में विद्युत कर्मचारी लामबंद हो गए। त्योंथर की बिजली गुल कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बारद ही बिजली बहाल हुई।  मिली जानकारी के अनुसार घटना मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के त्योंथर संभाग की है। त्योंथर संभाग के चाकघाट वितरण केन्द्र अंतर्गत चिल्ला गांव में 100 केवी का ट्रांसफार्मर जला हुआ था। शिकायत पर इसे बदले मौके पर स्टाफ गया था। गाड़ी में दो ट्रांसफार्मर लदे हुए थे। एक चिल्ला में लगना था और एक दूसरे गांव में बदला जाना था। जब चिल्ला में जला ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था इसी दौरान अरुण गौतम कमांडो, रमाशंकर चतुर्वेदी एवं उनके दो-तीन लोग पहुंच गए। जबरदस्ती 25 केवीए का अन्य ट्रांसफार्मर गांव में ही दूसरी जगह लगाने पर अड़ गए। लाइनमैन वीरभद्र पटेल, आउट सोर्स विनोद माझी अरविंद कुशवाहा ने विरोध किया तो जमकर मारपीट की गई।  मारपीट कर दूसरा ट्रांसफार्मर लूट लिया गया। इसकी जानकारी सहायक अभियंता गगनेश अकोडिया को दी गई । सूचना के बाद एई गगनेश अकौडिया भी मौके पर तत्काल पहुंचे। उन्होंने अरुण गौतम को बताया कि जिस ट्रांसफार्मर को बदलवाना चाह रहे हैं। उस 25 केवी के ट्रांसफार्मर का बिजली बिल बकाया है। राशि जमा होने पर ट्रांसफार्मर भी लगवा दिया जाएगा। हालांकि एई की समझाइश भी काम नहीं आई। कमांडो अरुण गौतम ने गाली गलौज कर लाठी-डंडों से सहायक यंत्री को बहुत मारा। सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे के बाहर पेट्रोल डाल दिया गया। आग लगाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। मारपीट की जानकारी तुरंत चाकघाट पुलिस को दी गई। अप्रिय वारदात को अंजाम देने के पहले ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। कमरे में बंधक बनाकर रखे कर्मचारी, अधिकारियों को छुड़वाया गया। इस घटना के बाद बवाल मच गया। जिले भर के कर्मचारी अपराध को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी और एफआईआर पर अड़ गए। थाना घेर लिया गया। त्योंथर की बिजली बंद कर दी गई। पुलिस को मजबूरन अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। इतना ही नहीं आनन फानन में दो मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पूरे त्योंथर की बिजली 6 घंटे रही बंद
स्टाफ के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी जैसे ही कार्यपालन अभियंता सुशील  कुमार यादव, कनिष्ट अभियंता चाकघाट संजय सिंह कनिष्ठ अभियंता  सुजीत रे, बिजलेस कार्य पालन अभियंता मुकेश सिंह को हुई तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बंधक घायल सहायक यंत्री एवं लाइन स्टाफ को मौके से छुड़वाया। कर्मचारी, अधिकारियों को छुड़वाने के बाद कर्मचारियों ने पूरे त्येांथर की बिजली ही बंद कर दी। दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक बिजली बंद रही। इसके बाद जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया तब टाउन की बिजली चालू की गई। ग्रामीण क्षेत्र फिर भी अंधेरे में रहे। देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल हुई।

 

 

 

दो गिरफ्तार, चार अब भी फरार
घटना के बाद पुलिस ने करीब 6 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया। इसमें से दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। इसमें अरुण गौतम और रमाशंकर चतुर्वेदी शामिल थे। इन्हें कोर्ट से जेल भी भेज दिया गया। वहीं अन्य की तलाश जारी है। मामला दर्ज कराने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी, अधिकारी चाकघाट थाना के बाहर डटे रहे। एसडीओपी और पुलिस थाना प्रभारी की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। तब जाकर बिजली आपूर्ति भी बहाल हुई।
वर्सन….
ट्रांसफार्मर लगाने गए थे। दो ट्रांसफार्मर गाड़ी में थे। एक गांव में और दूसरा दूसरे गांव में लगाना था। दोनों ही वहीं लगाने पर अड़े हुए थे। लाइनमैन और एई को भी मारे। बंधक बनाकर रखा। एई ने बताया कि पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश भी किए। एफआईआर हो गई है। लाइट टाउन चालू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र भी शुरू कर रहे हैं।
आईके त्रिपाठी
अधीक्षक अभियंता, मप्र पूर्व क्षेत्र विवि कंपनी रीवा
———-
एमपीईबी वाले चिल्ला गांव में ट्रांसफार्मर लगाने गए थे। वहां अरुण गौतम कहीं और ट्रांसफार्मर लगवा रहे थे। उसी पर एपीईबी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अरुण गौतम और रमाशंकर चतुर्वेदी की गिरफ्तारी की गई है। जेल भेज दिया गया है। और भी 5-6 लोग आरोपी हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मांगे पूरी हो गई है। लाइट बंद किए थे। टाउन की चालू कर दिए हैं। पेट्रोल डालकर आग लगाने जैसी बात सामने नहीं आई है।
समरजीत ङ्क्षसह
एसडीओपी, त्योंथर
———-
घटना निंदनीय है। अधीक्षण अभियंता से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। इस तरह की घटनाओं में पुलिस तुरंत एक्शन ले।
अनिल मिश्रा, जिला अध्यक्ष
मप्र विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ रीवा
———-
बिजली कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बंधक बनाकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस और प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले बिजली के कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा दे, जिससे इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।
पीएन नामदेव, अध्यक्ष
विद्युत वितरण कर्मचारी जनता यूनियन, रीवा

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.