Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » स्वास्थ्य शिविर के लिए आया था बजट लेकिन अफसरों ने कुछ और ही खरीद डाला, 4.41 लाख के फर्जीवाड़े की शुगबुगाहट…
Rewa

स्वास्थ्य शिविर के लिए आया था बजट लेकिन अफसरों ने कुछ और ही खरीद डाला, 4.41 लाख के फर्जीवाड़े की शुगबुगाहट…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniSeptember 15, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। स्वास्थ्य विभाग में एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं। इस मर्तबा वित्तीय अनियमितता का आरोप सीएमएचओ सहित फार्मासिस्ट और लिपिक पर लगा है। स्वास्थ्य शिविर के लिए आए बजट का दुरुपयोग कर सामग्री की खरीदी क्रय नियम का उल्लंघन कर किया गया। करीब 4.41 लाख के वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। कलेक्टर से स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ी की शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की गई है। स्वास्थ्य विभाग स्थानीय स्तर पर खरीदी और टेंडर के मामले में हमेशा से ही विवादों में रहा है। ठेकेदारों के साथ यहां के कर्मचारियों और डॉक्टरों की साठगांठ रहती है। ऐसे में जिसके हाथ से काम निकला, वही दूसरे को प्रभावित करने की कोशिश में लग जाता है। यही वजह है कि यहां सबसे अधिक शिकायतें खरीदी को लेकर ही सामने आती है। एक नई शिकायत वर्तमान सीएमएचओ और दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कलेक्टर से की गई है। इन पर ब्लीचिंग पॉउडर, ड्रेसिंग पैड एवं कल्चर कोडेड डस्टबिन की खरीदी बायो मेडिकल वेस्ट के भुगतान मद से किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य संस्थओं में निकलने वाले गंदे कपड़ों की धुलाई मद से डिजिटल ग्लूकोमीटर की खरीदी नियम विरुद्ध तरीके से की गई। करीब 4.41 लाख की अनियमितता का अरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता रामदास तिवारी निवासी शारदा पुरम ने सीएमएचओ डॉ एनएन मिश्रा को पद से हटाने के साथ ही अमित शुक्ला संविदा फार्मासिस्ट की सेवा समाप्त करने व राम किशोर शुक्ला फार्मासिस्ट ग्रेड 1 को अनिवार्य सेवानिवृत्त देन की मांग की है।

आरोप नंबर 1
कलेक्टर से शिकायत में कहा गया है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रीवा की नस्ती क्रमांक 1 दिनांक 21 जून 2022, जो कि क्रय लिपिक अमित शुक्ला द्वारा जेम पोर्टल में अपलोड की गई है। इसमें बजट शीर्ष 571931006 में प्राप्त बजट से ब्लीचिंग पॉउडर, ड्रेसिंग पैड एवं कलर कोडेड डस्टबिन क्रय की अनुशंसा की गई है, जो कि नियम विरुद्ध है। इसे क्रय समिति एवं सीएमएचओ की मिली भगत से क्रय किया गया है। शीर्ष 571931006 बायो मेडिकल वेस्ट एजेंसी के भुगतान का शीर्ष है। इससे उपरोक्त सामग्री क्रय कर व्यापक अनिमितता करते हुए शासन को हानि पहुंचाई गई है।

आरोप नंबर 2
इसी तरह एक अन्य नस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजन में हितग्राहियों के शीघ्र निदान के लिए चिकित्सकीय परामर्श स्क्रीनिंग स्वास्थ्य परीक्षण एवं साथ साथ पैथोलॉजिकल जांच के लिए डिजिटल ग्लूकोमीटर स्ट्रिप 1 लाख क्रय की गई है। स्ट्रिप बजट हेड 019-22-10-03-103-0101-27-77-31-0 10 में राशि 4 लाख 42 हजार से क्रय किया गया जो कि घोर वित्तीय अनियमितता है। इस हेड में प्राप्त राशि को खुर्द बुर्द करने एवं अपने हित साधने के लिए शासन को हानि पहुंचाई गई। इस कार्य के लिए बजट प्राप्त हुआ, वह कार्य नहीं किया जा सका। बजट शीर्ष 31-010 स्वास्थ्य संस्थाओं में निकलने वाले गंदे कपड़ों की धुलाई करने के लिए था।

आरोप नंबर 3
आरोप में कहा गया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मप्र के पत्र क्रमांक / 06/ बजट-2210-23/ 96 दिनांक 13 मई 2022 द्वारा बजट का बावंटन नियमित पद के लेखाशीर्ष 31-010 में किया गया। इसमें बजट शीर्ष बदलते हुए एवं शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हुए मोटा कमीशन एवं माल न प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था में प्राप्त बजट का सामग्री खरीदी में किया गया।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.